बहराइच, जुलाई 14 -- बहराइच, संवाददाता। जिले के कैसरगंज थाने के बहराइच लखनऊ हाईवे के कोनारी डाक बंगले के पास स्थित पेट्रोल पंप के सामने सोमवार रात कार ने आटो में टक्कर मार दी। इसमें आटो में सवार बालक, बालिका व आटो ड्राइवर समेत तीन की मौत हो गई। एक महिला घायल हैं। दो परिवार के तीन लोगों की मौत से गांव कोहराम मचा है। सभी रिश्तेदार के यहां से शादी समारोह से लौट रहे थे। कैसरगंज थाने के बहराइच लखनऊ हाईवे के कोनारी डाक बंगले निकट पेट्रोल पंप के सामने सोमवार रात लगभग दस बजे यह हादसा हुआ है। टैम्पो सवार रवलरोड थाने के कसमढ़ा के मजरे घूरनपुर निवासी एखलख अहमद (40), उनकी पत्नी नाजरून (35 ), उनका बेटा फायजान (8 ) बेटी सोनम (13) घायल हो गए । यह भी पढ़ें- कार ने आटो में मारी टक्कर: किशोरी की मौत, चार घायल सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को कैसरगंज सीएचस...