फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 5 -- कमालगंज। कार की टक्कर से एक ग्रामीण घायल हो गया। सीएचसी में उसकी हालत को गंभीर देखते हुये लोहिया अस्पताल के लिए रेफर किया गया। श्रंगीरामपुर का राजू किसी काम से जा रहा था। एक तेज रफ्तार कार ने उनके पीछे से टक्कर मार दी जिससे वह सड़क पर गिर गए। आस पास के लोगों ने राजू को सीएचसी में पहुंचाया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। जिस कार ने दुर्घटना की वह भी मौके पर खड़ी मिली। पुलिस कार के बारे में जानकारी जुटा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...