बिहारशरीफ, मई 18 -- रहुई, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के मंदिलपुर मोड़ के पास सोमवार को कार ने झरझरिया वाहन में टक्कर मार दी। हादसे में झरझरिया पर सवार मिर्जापुर गांव का सन्नी कुमार जख्मी हो गया। धर्मपाल कुमार, टनटन राम समेत चार अन्य मजदूरों को भी चोट लगी है। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया है। थानाध्यक्ष ललित विजय ने बताया कि मेडिकल जांच में पता चला है कि कार चालक नशे में था। आगे की कार्रवाई चल रही है। (रहुई से रंजीत कुमार) यह भी पढ़ें- सड़क हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल, वाहन जब्त

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...