कार ने किशोर को रौंदा, उपचार के दौरान मौत
बुलंदशहर, जून 22 -- मेरठ-बदायूं हाईवे पर सलेमपुर थाना क्षेत्र के गांव कैलावन के पास ब्रेजा कार ने पेड़ के नीचे खड़े 16 वर्षीय किशोर को रौंद दिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए किशोर की उपचार के दौरान मौत हो गई। सलेमपुर निवासी दरवेश (16) पुत्र मनोज गांव कैलावन के पास एक पेड़ के नीचे खड़ा था। बुलंदशहर की तरफ से आई ब्रेजा कार ने पेड़ और उसके नीचे खड़े दरवेश को टक्कर मार दी। हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल हुए किशोर को उपचार के लिए शिकारपुर अस्पताल भेज दिया। हालत गंभीर होने के कारण उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां उपचार के दौरान दरवेश की मौत हो गई। थाना प्रभारी नितिन जावला ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। समाचार भेजे जाने तक हादसे में मारे गए दरवेश के परिजनों द्वारा पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.