इटावा औरैया, अप्रैल 25 -- बकेवर। अछल्दा-महेवा मार्ग पर टड़वा स्माईलपुर के पास शनिवार को ऑटो और कार की आमने-सामने टक्कर में कई लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया। हादसे में औरैया के रजपुरा निवासी एक ही परिवार की लक्ष्मी, रंजना व करिश्मा घायल हो गईं, जबकि अंशू के हाथ में फ्रैक्चर बताया गया है। ऑटो सवारों ने आरोप लगाया कि कार तेज रफ्तार में गलत दिशा से आई थी। कार पर पुलिस लिखा था और उस पर काली फिल्म चढ़ी हुई थी। पुलिस ने ऑटो को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...