इटावा औरैया, जून 2 -- इकदिल। इटावा-भरथना रोड पर चितभवन नहर पुल के पास सोमवार रात तेज रफ्तार कार और ऑटो की आमने-सामने की टक्कर में एक ही परिवार के छह लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को ऑटो से बाहर निकालकर उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। बकेवर थाना क्षेत्र के गांव निवाड़ी खुर्द निवासी भुवनेश कुमार अपने परिवार के साथ बसरेहर क्षेत्र के किल्ली गांव में बहन के यहां छठी कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वह रात में ऑटो से अपने घर लौट रहे थे। ऑटो में उनकी पत्नी गीता देवी, बेटा देवेश, दो बेटियां माही और चाहत व 70 वर्षीय जनक दुलारी भी सवार थीं। बताया गया है कि जब ऑटो चितभवन नहर पुल के पास पहुंचा और भरथना रोड की ओर मुड़ रहा था, तभी सामने से तेज रफ्तार आ रही ए...