एटा, मई 17 -- एटा, कार ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से रिक्शा सवार एक वृद्ध की मौत हो गई। अन्य लोग घायल हो गए। वृद्ध की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम गृह भेजा है। अन्य सड़क हादसों में दो लोग घायल हो गए। थाना बागवाला के गांव सियपुर निवासी बृजकिशोर (60) शनिवार शाम को ई-रिक्शा में बैठकर सब्जी लेने जा रहे थे। रिक्शा में अन्य सवारी भी बैठी हुई थी। बताया जा रहा है कि गांव जीसुखपुर के पास पहुंचे। वही पर कार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से रिक्शा पलट गया। कार भी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। चीख की आवाज सुनकर पहुंचे लोगों ने घायलों को उठाया। गंभीर घायल वृद्ध बृजकिशोर को मेडिकल कॉलेज भिजवाया। गंभीर देखते हुए आगरा रेफर कर दिया। आगरा ले जाते समय रास्ते में वृद्ध की मौत ...