हापुड़, जनवरी 1 -- हाफिजपुर थाना क्षेत्र के गांव हरसिंहपुर से ई-रिक्शा में सवार होकर खाना खाने जा रहे युवकों को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। इस मामले में मृतक के भाई ने आरोपी कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव हरसिंहपुर निवासी विरेंद्र सिंह ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसका भाई मुकेश बीती 25 दिसंबर को ललित उर्फ दिनेश की ई-रिक्शा मे बैठकर गांव से खाना खाने के लिए जा रहे थे। जब ई-रिक्शा गांव मुशर्दपुर स्थित राजकीय इंटर कॉलेज के पास पहुंचा तो गुलावठी की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ई-रिक्शा में सवार मुकेश की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि ई-रिक्शा चाल...