रुद्रपुर, अप्रैल 28 -- सितारगंज, संवाददाता। किच्छा हाईवे पर मंगलवार को तेज रफ्तार एक कार ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा में सवार दो सगी बहनों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया। मंगलवार को नयागांव, सितारगंज निवासी 22 वर्षीय हिना पुत्री रईस अहमद और उसकी बड़ी बहन 25 वर्षीय निशा पत्नी तौफीक अहमद निवासी सिरौलीकलां, किच्छा अपनी ममेरी बहन रूबी निवासी जहानाबाद जिला पीलीभीत के साथ भाई मो. जाकिर की शादी की खरीदारी के लिए सितारगंज बाजार गई थीं। खरीदारी के बाद तीनों बहनें ई-रिक्शा से घर लौट रही थीं। नयागांव के पास हाईवे किनारे ई-रिक्शा से उतरकर चालक को किराया दे रही थीं, तभी सितारगंज की ओर से तेज गति से आ रही एक कार ने ओवरटेक करते समय ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.