कार ने ई-रिक्शा में टक्कर, तीन घायल
मुजफ्फर नगर, जून 17 -- मीरापुर दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग पर सब्जी मंडी आ रही एक ई-रिक्शा में कार ने टक्कर मार दी। जिसमें ई-रिक्शा में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में से एक की हालत गंभीर है।बिजनौर जनपद की शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव नवलपुर (गंगा बैराज) निवासी शुभम पुत्र गोविन्द प्रतिदिन की भांति मंगलवार सुबह अपनी ई-रिक्शा से गांव के ही उदल सिंह पुत्र सुखराम और विष्णु पुत्र मुकेश के साथ सब्जी लेकर मीरापुर सब्जी मंडी आ रहा था। जैसे ही इनकी ई-रिक्शा दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग पर मुक्तिधाम मंदिर के समीप पहुंची, तभी सामने से आ रही एक अनियंत्रित कार ने इनकी ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- कार ने ई-रिक्शा में टक्कर, तीन घायल जिससे ई-रिक्शा पलट गई और उसमें सवार शुभम, उदल सिंह व विष्णु गंभीर घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.