संभल, अप्रैल 3 -- कैलादेवी थाना क्षेत्र में संभल-गवां मार्ग पर गांव लधनपुर के पास गुरुवार को तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा सवार छह लोग घायल हो गए। हादसे के बाद चालक कार लेकर भाग गया। सूचना पर पहुंची डायल 112 ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। सूचना थाना पुलिस व पीआरवी कंट्रोल रूम को दी। पुलिस ने ई-रिक्शा को टक्कर मारने वाली कार को चौधरी सराय में पकड़ लिया और थाने ले गई। हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव आढ़ौल निवासी तिलक सिंह पूर्णिमा पर्व पर गंगा स्नान करने के लिए अपना ई-रिक्शा लेकर गया था। दोपहर बाद सभी गंगा स्नान करने के बाद ई-रिक्शा में सवार होकर लौट रहे थे। ई-रिक्शा में गांव निवासी जीतपाल, मोहरकली, निर्मला और मुनेश की बेटी सलोनी सवार थे। रास्ते में एक अज्ञात व्यक्ति को तिलक सिंह ने बैठा लिया। संभल-गवां मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.