प्रयागराज, अप्रैल 18 -- थरवई। बाजार में तेज रफ्तार कार ने खड़ी मालवाहक अप्पे में जोरदार टक्कर मार दी। कार में सवार महिलाओं को मामूली चोट आई। बाजार में स्थित अरविन्द मेडिकल स्टोर का परिवार कार से फाफामऊ की तरफ जा रहा था। तेज रफ्तार कार बाजार में स्थित रामलीला मैदान के सामने खड़ी मालवाहक अप्पे में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे अप्पे रेलिंग तोड़ते हुए गड्ढे में चला गया। कार में सवार महिलाएं चीखने लगीं। आसपास लोगों मौक़े पर पहुंचे और सभी को बाहर निकाला। कार में एक बच्चा सहित तीन महिला सवार थीं। सभी को मामूली चोट आईं। यह भी पढ़ें- डोभी में सड़क हादसे में एक महिला की मौत,तीन बच्चे घायल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.