अमरोहा, मई 17 -- गजरौला, संवाददाता। कार नहीं रोकने पर युवकों ने की फायरिंग। घटना आठ मई की रात की बताई जा रही है। पीड़ित कार सवार ने फायरिंग का वीडियो बनाया है। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। क्षेत्र के नगलिया बहादुरपुर गांव निवासी हिमांशु आठ मई की रात अपने दोस्त के साथ हैबतपुर से कार लेकर घर लौट रहा था। आरोप है कि रास्ते में पहले से ही खड़ी कार में सवार तीन युवकों ने उसकी कार रुकवाने की कोशिश की। कार नहीं रुकवाने पर फायरिंग शुरू कर दी। गनीमत रही कि किसी को गोली नहीं लगी।पीड़ित ने फायरिंग का वीडियो बनाकर पुलिस को दिया है। आरोप है कि युवकों ने हिमांशु की कार का पीछा किया। गांव नजदीक आने पर शोर मचाया तो कार सवार आरोपी फरार हो गए। सीओ अजंलि कटारिया ने बताया कि इस मामले में उमरी गांव निवासी गुरमीत ढिल्लो, गजरौला क...