अमरोहा, जुलाई 2 -- दहेज में कार की मांग पूरी नहीं कराने पर मारपीट के बाद विवाहिता को तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। पीड़िता की तहरीर पर पति समेत नौ आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। कार्रवाई के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। डिडौली क्षेत्र के गांव ढकिया चमन निवासी अब्दुल कय्यूम ने अपनी बेटी शायदा की शादी गजरौला क्षेत्र के गांव मोहरका पट्टी के रहने वाले मोहम्मद फुरकान से की थी। विवाहिता के मुताबिक उसके भाइयों ने शादी में 10 लाख रुपये खर्च किए थे लेकिन शादी के छह महीने बाद ही ससुराल पक्ष के अतिरिक्त दहेज में कार दिलाने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। विरोध पर उसके साथ मारपीट की जाने लगी, प्रताडना से तंग होकर शायदा मायके लौट आई तो एक महीने पहले सुसराल वाले उसे बुलाकर ले गए। पंचायत में कभी परेशान नहीं करने का वादा भी किया। घट...