गाज़ियाबाद, अप्रैल 9 -- मोदीनगर, चंद्रशेखर त्यागी। नगर की धर्मपुरी कॉलोनी निवासी कृष्णपाल का फफराना रोड पर कार धुलाई का सेंटर है। सेंटर पर कार धुलाई के लिए युवक आया। युवक ने कार की धुलाई करने के लिए कहा। इस पर कृष्णपाल ने इनकार कर दिया। आरोपी भड़क गया और उसने कृष्णपाल के साथ मारपीट की। आरोप है कि आरोपी पीड़ित की जेब से चार हजार रुपये भी निकालकर ले गया। एसीपी मोदीनगर का कहना है कि जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...