मुरादाबाद, अप्रैल 10 -- थाना क्षेत्र के मोहल्ला नूरुल्ला में कार देने से इनकार करने पर रंजिश में युवक पर हमला कर दिया। पीड़ित ने बताया कि 4 अप्रैल को बबलू ने शादी के लिए कार मांगी थी, मना करने पर उसने दुश्मनी पाल ली। आरोप है कि 9 अप्रैल की रात बबलू, आसिफ, फरीद, तौसीब, मोहसिन, आजम व एक अन्य ने युवक पर हमला कर दिया, जिससे युवक गंभीर घायल हो गया। बचाने आए उसके भाई हसीन को भी पीटा गया। आरोप है आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.