झांसी, जून 27 -- झांसी। शनिवार सुबह झांसी-ललितपुर एनएच पर एक पेट्रोल पंप के पास दूध से लदी लोडर और कार की भिड़ंत हो गई। इसी बीच एक अन्य बाइक भी इनहीं वाहनों से टकरा गई। टक्कर से लोडर पलट गई। जिसमें भरा 15 सौ लीटर दूध फैल गया। वहीं तीनों वाहनों में सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बबीना थाना क्षेत्र के गांव लहर ठकरपुरा निवासी 40 वर्षीय शेर सिंह एक दूध कंपनी की गाड्ी चलाकर करीब 7-8 गांवों में दूध सप्लाई करते हैं। शनिवार सुबह वह झांसी के रक्सा थाना क्षेत्र के गांव पठारी गाड़ी में दूध लगाकर जा रहे थे। जैसे ही हाइवे पर एक पेट्रोल पंप के पास पहुंचे। तभी पीछे कार सवार सागर निवासी 38 वर्षीय दुर्गा प्रसाद व चालक अलीगढ़ निवासी 41 वर्षीय रमन यादव आ रहे थे। तभी मोड़ पर दोनों व...