इटावा औरैया, मार्च 6 -- कांग्रेस के पूर्व ज़िलाध्यक्ष मलखान सिंह यादव कार दुर्घटना में बाल बाल बच गए। उनके साथ चल रहे कांग्रेस नेता कोमल सिंह कुशवाहा के हाथ में चोट आई। कांग्रेस नेता एक विवाह समारोह में सम्मिलित होकर वापस आ रहे थे तभी बढ़पुरा क्षेत्र के कुंडेश्वर में सामने से आ रही एक अनियंत्रित कार ने उनकी कार में ज़ोरदार टक्कर मार दी। कांग्रेस नेता की कार के एयरबैग खुल गए जिसके कारण वे बच गए हालांकि उनके साथ बैठे कांग्रेस पीसीसी मेंबर कोमल सिंह कुशवाहा के हाथ में चोट आ गई। सूचना मिलने पर कांग्रेस ज़िलाध्यक्ष आशुतोष दीक्षित सहित कांग्रेस पदाधिकारी मौक़े पर पहुंचे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...