हमीरपुर, फरवरी 25 -- हमीरपुर, संवाददाता। थाना जलालपुर के बंगरा गांव के पास मंगलवार रात दुर्घटनाग्रस्त हुई एक कार में फंसे चालक को मौके पर पहुंची पीआरवी टीम ने दरवाजा काटकर बाहर निकाला। प्राथमिक उपचार के बाद उसे देर रात उरई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। मंगलवार की रात करीब 9.30 बजे के आसपास बंगरा गांव के पास एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। कार में चालक अकेले था। देर रात सूचना मिलने पर जलालपुर की यूपी 112 की पीआरवी 7520 में तैनात हेड कांस्टेबल अरविंद, कांस्टेबल अभिनव और शिवप्रसाद की टीम मौके पर पहुंची। चालक अंदर कराह रहा था। उसे बचाने को लेकर टीम ने आनन-फानन में कोशिशें शुरू की। बाद में कार का दरवाजा काटकर चालक को बाहर निकाला गया। गंभीर रूप से घायल चालक की शिनाख्त 25 वर्षीय शीबू पुत्र रंजीत निव...