आगरा, अप्रैल 25 -- शहर कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर ठगी के मामले में आगरा के रहने वाले तीन नामजद आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। रिपोर्ट में पीड़ित ने कार दिलाने के नाम पर दो लाख 59 हजार पांच सौ रुपये ठगने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। कोर्ट के आदेश पर दर्ज कराई रिपोर्ट में दुर्गा प्रसाद पुत्र संतराम निवासी आवास विकास कालोनी कासगंज ने बताया है कि उसने एक स्कॉर्पियो कार खरीदने के लिए फाइनेंस कराने को दिव्यांश भारद्वाज निवासी आगरा से गिरधारी बाबू निवासी ठंडी सड़क के समक्ष बात की। दिव्यांश फाइनेंस कराने को तैयार हो गया और उसने अपने खाते में रुपये मांगे। इसके बाद अनमोल निवासी गंगा नगर राजस्थान के खाते में रुपये ट्रांसफर कराए। उसने कुल 259500 रुपये स्थानांतरित कर दिए। इसके बाद कार को लेकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.