देवघर, मार्च 13 -- कार दिलाने के नाम पर ठगी करने के मामले में साहिबगंज जिला की बोरियों थाना पुलिस ने गुरुवार को देवघर में छापेमारी कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी से पूछताछ के आधार पर पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों और सरगना तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। जानकारी के अनुसार साहिबगंज जिला के बोरियो थाना क्षेत्र के कजरिया निवासी मनोज पासवान से कार दिलाने के नाम पर 1 लाख 90 हजार रुपए की ठगी कर ली गई थी। दर्ज प्राथमिकी के आधार पर बोरियो पुलिस आरोपी की तलाश में गुरुवार को देवघर पहुंची। जांच के दौरान पता चला कि आरोपी का लोकेशन रिखिया थाना क्षेत्र है। रिखिया थाना में पूरे मामले की जानकारी के बाद स्थानीय पुलिस की मदद से कालिका बिहार में लोकेशन के आधार पर छापेमारी कर आशीष कुमार उर्फ सोनू कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में मामले से जुड़े अन्य लो...