प्रयागराज, मई 1 -- प्रयागराज। देवरिया, घूरपुर निवासी राजीव गोस्वामी ने जार्जटाउन थाने में कार दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने और दबाव बनाकर गाड़ी वापस लेने का मुकदमा दर्ज कराया है। राजीव का आरोप है कि प्रतापगढ़ के महेशगंज थानाक्षेत्र के श्रीपुर निवासी धीरेंद्र गिरि ने उन्हें दो साल पहले बलेनो कार दिलाने का झांसा दिया और डाउन पेमेंट लेकर गाड़ी दे दी। राजीव का आरोप है कि धीरेंद्र गिरि ने किस्तें खुद भरने और बाद में गाड़ी ट्रांसफर करने का भरोसा दिया था। उसने 30 अक्टूबर 2025 को धीरेंद्र को प्लॉट के लिए दिए अपने पैसे मांगे तो उसने गालीगलौज की और दबाव बनाकर कार वापस ले ली। यह भी पढ़ें- जालसाजी, धोखाधड़ी का आरोप, तीन के खिलाफ मुकदमा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...