वाराणसी, मार्च 17 -- पिंडरा। सेकेंड हैंड कार दिलाने के नाम पर पांच लाख रुपये की ठगी में केस दर्ज किया गया। फूलपुर पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर धोखाधड़ी, अमानत में खयानत और धमकी की धाराएं लगाईं। मामले की छानबीन शुरू कर दी गई। फूलपुर बाजार निवासी शिवम गुप्ता ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि वर्ष 2023 में छिरिया बेलवा गांव (फूलपुर) निवासी शनि दयाल जायसवाल और उनकी पत्नी प्रीति जायसवाल वाहन खरीद-फरोख्त का धंधा करते हैं। दंपति ने उन्हें सालभर पुरानी कार दिलाने का भरोसा दिलाया। इसके नाम पर पति-पत्नी ने उनसे करीब पांच लाख रुपये लिये। शिवम का आरोप है कि पैसे लेने के बावजूद दंपति ने उन्हें सेकेंड हैंड कार नहीं दिलाई। रकम लौटाने का दबाव बनाने पर दंपति ने उन्हें दो चेक दिए। पहला 2.29 लाख रुपये का उनके पिता रामशिव और दूसरा 2.50 लाख रुपये का उनके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.