हरदोई, फरवरी 26 -- हरदोई। शादी समारोह से घर लौट रहे चार लोगों की कार सलेमपुर गांव के पास मोड़ पर अनियंत्रित होकर तालाब में पलट गई। हादसे में कार मालिक की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लोनार थाना क्षेत्र के बरवन गांव निवासी आनंद सिंह (32) अपने तीन साथियों के साथ ररी गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। बुधवार देर रात सभी लोग कार से वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान सलेमपुर गांव के पास मोड़ पर तालाब किनारे कार अनियंत्रित होकर पलट गई। उसके चारों पहिए ऊपर हो गए। हादसे में आनंद सिंह समेत तीनों साथी घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी को कार से बाहर निकालने के बाद जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने आनंद सिंह को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों का उपचार जारी...