कार डिवाइडर से टकराई, युवक की मौत
झांसी, जुलाई 14 -- झांसी। बबीना थाना क्षेत्र में भीषण हादसा हुआ। झांसी-ललितपुर एनएच पर बेदौरा चौराहा के बाद तेज रफ्तार बेकाबू कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई। जबकि मौसी का बेटे समेत चार रिश्तेदार घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां सभी की हालत नाजुक बताई जा रही है। दतिया (मप्र) के थाना पंडोखर के गांव कुतौली निवासी मुलायम पाल का 35 वर्षीय बेटा नीलू पाल खेती-किसानी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। बीते रोज वह अपने मामा के घर अमरोख गांव गया था। इसके बाद धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होने के लिए मौसी की बेटी यानी बहन के यहां ललितपुर आया था। आधी रात के बाद नीलू अपने मौसेरे भाई संतोष, परिचित भोले यादव, मालती और मिथलेश के साथ कार से वापस घर जा रहे थे। जैसे ही चालक ललितपुर हाइवे पर बेदौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.