प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 14 -- कुंडा, संवाददाता। रिश्तेदारी से घर लौट रहे लोगों की कार डिवाइडर से टकराने से दंपती समेत तीन लोग घायल हो गए। दूसरी सड़क घटनाओं में नौ लोग जख्मी हो गए। सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। लालगंज अझारा कोतवाली क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी शम्भू नाथ कौशल का 36 वर्षीय बेटा संदीप कौशल अपनी 30 वर्षीय पत्नी सपना कौशल और 34 वर्षीय भाई संजीव कौशल के साथ कार से अपने रिश्तेदार के घर बाबूगंज कुंडा में शादी में आए थे। देर रात वह कार से घर लौट रहे थे, जैसे ही नगर पंचायत के कबरियागंज मोहल्ले के हाईवे पर पहुंचे, अचानक अनियंत्रित हुई कार डिवाइडर से टकरा गई, जिससे सभी लोग घायल हो गए। दूसरी घटनाओं में हथिगवां के पूरे अहिरान शाहपुर गांव निवासी 63 वर्षीय बासुदेव यादव,कुंडा के जसौली गांव निवासी शिव बालक की 53 वर्षीय पत्नी शिव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.