चम्पावत, अप्रैल 28 -- चम्पावत। चम्पावत-लोहाघाट एनएच में खूना बोरा के पास एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार खूनाबोरा क्षेत्र के पास पिथौरागढ़ की ओर जा रही कार संख्या यूके 04 एसी 6357 एनएच किनारे डिवाइडर से टकरा गई। दुर्घटना में 50 वर्षीय हेमचंद्र पांडे पुत्र कृष्णानंद पांडे निवासी अमाऊ खटीमा, 48 वर्षीय गायत्री पांडे पत्नी हेमचंद्र पांडे और 17 वर्षीय जलज पांडे घायल हो गए। सीएमएस एचएस ह्यांकी ने बताया कि सभी की हालत खतरे से बाहर है। यह भी पढ़ें- पंजवारा-भेड़ामोड़ मार्ग पर टोटो और बाइक की टक्कर में तीन घायल यह भी पढ़ें- देवघर पूजा करने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी ऑटो पलटी, 15 जख्मी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.