मैनपुरी, मई 5 -- थाना क्षेत्र के ग्राम मीठेपुर के पास एनएच 19 पर कार डिवइडर से टकराकर दुर्घटना ग्रस्त हो गई। हादसे में चार घायल हो गए। जिनका उपचार सैफई मेडिकल कॉलेज में जारी है। मंगलवार सुबह 8.30 बजे एक कार नेशनल हाईवे 19 पर इटावा से फिरोजाबाद की तरफ जा रही थी। जैसे ही वह ग्राम मीठेपुर के समीप पहुंची, तभी निर्माणाधीन आवेर ब्रिज के किनारे डिवाइडर से टकरा गई। जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई व कार में सवार नरेंद्र निवासी ग्राम हलुवाई, औरैया, रजनी व दो अन्य घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को कार से निकाला और एंबुलेंस से सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां उनका उपचार जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...