संभल, फरवरी 10 -- मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर कैली गांव के पास सोमवार शाम कार और ट्रैक्टर की जोरदार भिड़ंत में एक अधिवक्ता घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे कराया और घायलों को अस्पताल भिजवाया। जानकारी के अनुसार सोमवार शाम करीब 6:45 बजे अधिवक्ता जुनैद पुत्र मोहम्मद अनीस निवासी रेलवे कॉलोनी चंदौसी अपने साथी सुमित कौशिक पुत्र राकेश कौशिक निवासी चंदौसी के साथ मुरादाबाद कचहरी से कार द्वारा चंदौसी लौट रहे थे। जैसे ही वे कैली गांव के पास पहुंचे, सामने से आ रहे आयशर ट्रैक्टर चालक ने बिना संकेत दिए अचानक मोड़ काट दिया। ट्रैक्टर के पीछे लोहे का डनलप (ट्रॉली फ्रेम) लगा हुआ था। अचानक मोड़ लेने से कार सीधे ट्रैक्टर से जा भिड़ी। टक्कर इतनी ज...