देवरिया, मार्च 14 -- बरहज (देवरिया), हिंदुस्तान टीम। रुद्रपुर बरहज मार्ग पर थाना क्षेत्र के कपरवार चौराहा पर शनिवार को कार, ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक की टक्कर हो गई। घटना में बाइक सवार दो युवक और साइकिल सवार समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। दूसरे युवक की स्थिति गम्भीर देख देवरिया मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। बाइक सवार मऊ से एसआई की परीक्षा देकर घर लौट रहे थे। घटना के बाद चालक सफारी लेकर फरार हो गया। भलुअनी थाना क्षेत्र के ग्राम भेड़ा पाकड़ निवासी बादल मिश्रा 22 पुत्र छोटेलाल मिश्र अपने साथी सौरभ यादव 24 पुत्र रमेश यादव के साथ सलामुद्दीन इंटर कॉलेज मऊ से परीक्षा देकर बाइक से घर लौट रहे थे। दिन में करीब ढाई बजे कपरवार के फौजी नगर के न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.