हजारीबाग, अप्रैल 26 -- हजारीबाग जिले के चौपारण स्थित दनुआ घाटी में शनिवार को भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार से जुड़े छह लोगों की मौत हो गई। बीसीसीएल के गोविंदपुर क्षेत्र अंतर्गत महेशपुर कोलियरी में लाइनमैन शिव कुमार भुइयां अपनी कार से परिवार के साथ गयाजी के आमस में एक पारिवारिक शादी समारोह में जा रहे थे। धनबाद के नंबर प्लेट वाली कार जब चौपारण की दनुआ घाटी के जोड़राही पुल के समीप पहुंची, तब अचानक आगे चल रहे एक ट्रेलर के पिछले हिस्से में जा घुसी। कार सवार कुछ समझ पाते, पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने कार में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कार दोनों भारी वाहनों के बीच दबने से कार मलबे का ढेर बन गई। हादसे के बाद ट्रक और ट्रेलर चालक भाग निकले।कार के उड़ गए परखच्चे सूचना पर पहुंची चौपारण पुलिस ने धनबाद नंबर की कार देख वहां की पुलिस से संपर्क किया,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.