अररिया, मई 16 -- रानीगंज। एक संवाददाता। शनिवार को रानीगंज सरसी मार्ग एसएच 77 पर कोहवारा चौक के समीप ट्रक कार की टक्कर में कार सवार चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों में मधेपुरा जिला के चौसा निवासी विपिन कुमार व शत्रुघ्न कुमार, खगड़िया जिला के बेला निवासी रणधीर कुमार औऱ अच्युतम शर्मा शामिल हंै। घटना को लेकर घायलों ने बताया कि वे लोग एक वेगनआर कार रानीगंज की ओर आ रहे थे। इसी दौरान सड़क पर मकई फैले रहने के कारण वाहन अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए तथा उस पर सवार चार लोग घायल हो गए। यह भी पढ़ें- टोटो-ट्रैक्टर की भिड़ंत में चार घायल, दो रेफर इधर सूचना मिलने पर मौके पर डायल 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल रेफरल अस्पताल रानीगंज पहुंचाया। रानीगंज रेफरल ...