जमशेदपुर, मई 25 -- सोनारी पुलिस के पास एक कार छिनतई का मामला दर्ज करने का आदेश कोर्ट से आया है, लेकिन उसपर केस दर्ज नहीं किया जा रहा है। सीपी क्लब निवासी नरेश कुमार ने बिष्टूपुर पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कोर्ट के आदेश के बाद भी उनकी शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई और न ही उनकी कार बरामद की गई। मामले को लेकर उन्होंने वरीय पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। नरेश कुमार के अनुसार, 11 जनवरी की शाम वे बिष्टूपुर स्थित जुडिओ मॉल के पास अपनी कार पार्क कर मॉल की ओर जा रहे थे। इसी दौरान करणदीप सिंह उनके पास पहुंचा और बातचीत में उलझा लिया। आरोप है कि कुछ देर बाद एक अन्य कार से पांच-छह युवक वहां पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए उन्हें जबरन अपनी कार में बैठा लिया। पीड़ित का आरोप है कि कार के भीतर उसके साथ मारपीट की ...