इटावा औरैया, फरवरी 15 -- बकेवर, संवाददाता। दरोगा पर कार चोरी के आरोप के मामले में नया मोड़ आ गया है। पुलिस की जांच में आरोपों से जुड़े कोई ठोस साक्ष्य नहीं मिलने पर अब इस प्रकरण को एक्सपंज करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। एसपी ग्रामीण का कहना है कि महिला ने जिस कार चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी, वह वाहन उनके नाम पर भी पंजीकृत नहीं मिला है, जिससे मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। कस्बा महेवा निवासी किसान संगठन से जुड़ी महिला सरिता यादव ने कुछ समय पहले कन्नौज के ठठिया थाने में तैनात एसआई राकेश कुमार पटेल के खिलाफ बकेवर थाने में कार चोरी का मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि उनकी कार सीएचसी परिसर से चोरी कर ली गई और इसमें एसआई की भूमिका है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने इसकी विवेचना शुरू की थी। इस प्रकरण की जांच बराउख चौकी इंचार्ज दयाशंक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.