कार चोरी का आरोप, पुलिस से कार्रवाई की मांग
देवरिया, मई 3 -- तरकुलवा, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के कंचनपुर गांव निवासी एक व्यक्ति ने अपने दरवाजे से कार चोरी होने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित नंदेश कुमार पुत्र शिवशंकर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उन्होंने भाटपाररानी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति से 1 लाख 10 हजार रुपये में कार खरीदी थी।वाहन स्वामी ने उस समय कहा था कि जब उसके पास पैसा होगा तो वह गाड़ी वापस ले लेगा। आरोप है कि बीती रात उनके दरवाजे पर खड़ी कार अचानक गायब हो गई। काफी खोजबीन के बाद जब वाहन का पता नहीं चला तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। यह भी पढ़ें- टोटो चोरी, छानबीन में जुटी पुलिस थानाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.