कार चालक से बाइक सवारों ने की मारपीट
भदोही, जुलाई 2 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। राष्ट्रीय राजमार्ग पर थाना क्षेत्र के लालानगर टोल प्लाजा पर बुधवार को मामूली विवाद के बाद बाइक सवारों ने कार चालक के साथ मारपीट करने और वाहन में तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। बताया जाता है कि औराई थाना क्षेत्र के औरंगाबाद निवासी दीपक पुत्र हरिशचंद्र गौतम एवं करण पुत्र श्याम बहादुर गौतम बाइक से वाराणसी से प्रयागराज की ओर जा रहे थे। इसी बीच टोल प्लाजा के पास उनकी बाइक की कार से टक्कर हो गई। आरोप है कि दूसरे वाहन के चालक द्वारा समझाने का प्रयास किए जाने के बावजूद दोनों नहीं माने और चालक के साथ मारपीट कर दी। साथ ही कार के सामने का मुख्य शीशा भी तोड़ दिया, जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की सूचना पर डायल 112 पुलिस स्थल पर पहुंच गई। दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी। इसके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.