रायबरेली, फरवरी 27 -- लखनऊ, संवाददाता। राजधानी के लखनऊ के कृष्णा नगर क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जब एक कार सवार जिम संचालक ने पैदल घर लौट रही इंटरमीडिएट की छात्रा को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। भीषण सड़क हादसे में छात्रा का हाथ फ्रैक्चर हो गया और कमर में गंभीर चोटें आई हैं। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कृष्णा नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित आशाराम बापू रोड पर यह हादसा 14 फरवरी की शाम हुआ। मानस नगर निवासी शशांक दुबे ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि उनकी बहन श्वेता दुबे इंटरमीडिएट की छात्रा हैं और घटना के समय पैदल घर लौट रही थीं। तभी पीछे से तेज रफ्तार कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। कार एक जिम संचालक चला रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि श्वेता सड़क पर गिरकर गंभ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.