इटावा औरैया, अप्रैल 29 -- इटावा। फिरोजाबाद के अचर पैलेस निवासी ललिता राठौर ने थाना फ्रेंड्स कॉलोनी में तहरीर देकर कार चालक पर लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि 25 अप्रैल को वह अपनी तीन वर्षीय पुत्री अंशि के साथ फिरोजाबाद से इटावा आ रही थीं। बस चालक ने उन्हें आईआईटी चौराहे के पास उतार दिया, जहां दोनों वाहन का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान कथित रूप से शराब के नशे में एक कार चालक ने तेज गति और लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए उनकी पुत्री को टक्कर मार दी। हादसे में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह भी पढ़ें- ​तेज रफ्तार गाड़ी ने बाइक सवार परिवार को रौंदा, चार घायल पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...