भागलपुर, अप्रैल 9 -- भागलपुर-सुल्तानगंज मुख्य मार्ग एनएच-80 पर महेशी चौक के पास बुधवार की सुबह साढ़े नौ बजे तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने नामांकन कराने जा रहे तीन छात्र-छात्राओं को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में एक छात्रा की मौत हो गई, जबकि दो छात्रों की हालत गंभीर बनी हुई है। महेशी थाना क्षेत्र के महेशी गांव निवासी रंजीत पासवान के पुत्र दिव्यांशु कुमार (15), मदन पासवान के पुत्र अंश कुमार (12) साइकिल से और मंडल टोला निवासी मिथलेश साह की पुत्री करुणा कुमारी (16) पैदल महेशी पंचायत के पैन गांव स्थित नत्थन महतो प्लस टू उच्च विद्यालय में नवमी कक्षा का नामांकन कराने जा रहे थे। जैसे ही करुणा कुमारी मुख्य चौक पर पहुंची, तेज रफ्तार कार ने पहले उसे टक्कर मारी। इसके तुरंत बाद कार ने साइकिल सवार दोनों छात्रों को भी अपनी चपेट में ले लिया।प्रत्यक्षदर्शिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.