कार चालक ने की बुलेट सवारों को कुचलने की कोशिश
प्रयागराज, मई 20 -- एक कार चालक पर बुलेट सवार युवकों को कुचलने की कोशिश का आरोप लगा है। आरोप है कि कार की टक्कर से बुलेट चर्च की दीवार से टकरा गई, जिससे उस पर सवार युवक घायल हो गए। शांतिनगर झलवा निवासी आशुतोष कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि 16 मई की रात वह अपने मित्र देवेश के साथ सिविल लाइंस से लौट रहे थे। सप्लाई डिपो के पास बिना नंबर की सफेद रंग की एक कार तेज रफ्तार में उनके पास से गुजरी, जिससे वह गिरते-गिरते बचे। बाद में एकलव्य चौराहे के पास कार चालक ने गाड़ी रोककर गालीगलौज की और जान से मारने की धमकी दी। यह भी पढ़ें- कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज इसके बाद चर्च के पास उसकी बुलेट में कार ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे बुलेट अनियंत्रित होकर चर्च की दीवार से टकरा गई। हादसे में वह और उसका मित्र गंभीर रूप से घायल हो गए। उसका इलाज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.