फिरोजाबाद, जून 25 -- थाना नसीरपुर के कानपुर लखनऊ एक्सप्रेस वे के 51 किमी पर हुआ। एक कार सवार गुरुवार की सुबह दिल्ली से लखनऊ जा रहा था। कार में 5 लोग सवार थे। कार को शोभित शुक्ला पुत्र विजय शंकर निवासी सेक्टर एच जानकीपुरम लखनऊ चला रहा था। जब उसकी गाड़ी 51 किमी पर पहुंची तभी उसे अचानक नींद का झौंका आ गया। जिससे कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे के बाद कार में सवार लोगों में चीख पुकार मच गई। हादसे में एक ही परिवार के शोभित 35 पुत्र विजय शंकर, अंकुर 37 पुत्र विजय शंकर, मीना 56 पत्नी विजय शंकर, शिक्षा 22 पत्नी शोभित शुक्ला, वेदार्थ 5 पुत्र शोभित शुक्ला निवासीगण 2/568 सेक्टर एच जानकीपुरम लखनऊ घायल हो गए। यह भी पढ़ें- कार चालक को नींद का झोंका आने से पांच घायल हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस यूपीडा की टीम ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ...