कन्नौज, मार्च 10 -- छिबरामऊ। कोतवाली क्षेत्र के रामपुर बैजू गांव निवासी सर्वेश कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 27 फरवरी को वह नलकूप बोरिंग का कार्य करने अपने साथी ग्रेसीगंज निवासी रामशंकर शर्मा व घिलोई निवासी रामवीर के साथ ई-रिक्शा से लालकपुर जा रहा था। सेंट पॉल स्कूल के सामने ई-रिक्शा से उतरकर रोड किनारे फुटपाथ पर खड़ा था, तभी सौरिख की ओर जा रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार जिससे वह लोग घायल हो गए। सौ शैय्या अस्पताल से सभी को रेफर कर दिया गया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...