हमीरपुर, अप्रैल 1 -- कुरारा, संवाददाता। कस्बा कुरारा के हमीरपुर-जोल्हूपुर स्टेट हाइवे स्थित महाविद्यालय के समीप हुई सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की हुई मौत के मामले में मृतक के पुत्र ने थाने मेंतहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।मौदहा कोतवाली के मराठीपुरा मोहल्ले के कांशीराम कालोनी निवासी अजय कुमार पुत्र बच्चू ने थाने में तहरीर देकर बताया कि 26 मार्च को शाम 6 बजे के लगभग मेरे पिता रिश्तेदारी से वापस लौटकर मौदहा आ रहे थे। तभी कस्बा कुरारा में पेट्रोल पंप के सामने काले रंग की स्कॉर्पियो ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल में उनकी मौत हो गई है। चालक कस्बा के नाला पार निवासी विजय शुक्ला पुत्र केदार शुक्ला के खिलाफ पुलिस ने दुर्घटना का मुकदमा दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.