धनबाद, जनवरी 22 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता बलियापुर रोड स्थित केनरा बैंक के बाहर देर रात एक कार चालक द्वारा खतरनाक स्टंट किए जाने का मामला सामने आया है। चालक ने तेज रफ्तार में कार को सड़क पर गोल-गोल घुमाते हुए देखा गया। इससे कुछ ही देर में आसपास का पूरा इलाका धुएं से भर गया और लोगों में अफरातफरी मच गई। घटनाक्रम बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। इसका वीडियो अब सामने आया है। फुटेज में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि किस तरह चालक ने सार्वजनिक सड़क को स्टंट एरिया में बदल दिया और यातायात नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाईं। घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि इस तरह की लापरवाही से कभी भी जान-माल का बड़ा नुकसान हो सकता है। उन्होंने प्रशासन से आरोपी चालक की पहचान कर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और देर रात इ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.