कानपुर, मई 11 -- कानपुर, संवाददाता। महाराजपुर में मामा की तेरहवीं पर मुम्बई से आए कार चालक का शव संदिग्ध हालात में सड़क किनारे मिला। हादसे की जानकारी के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंचे परिजन ने हत्या की आशंका जताई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। फिलहाल पुलिस हार्ट अटैक के कारण मौत होने की आशंका जता रही है। महाराजपुर के जाना गांव निवासी 49 वर्षीय यशवन्त यादव कार चालक थे। उनके परिवार में पत्नी सीमा और सात वर्षीय बेटा डुग्गू है। परिजन ने बताया कि बीते कई सालों से वह मुम्बई में रहकर कार चलाते थे। वह अपने मामा की तेरहवीं में शामिल होने सात मई को कानपुर आए थे। यह भी पढ़ें- दावत में गए युवक का खेत में मिला शव वह हर साल गांव में होने वाले भंडारे में शामिल रहते थे। 13 मई को होने वाले भंडारे के लिए वह रुके थे। रविवार शाम वह ब...