कार चढ़ाकर जान लेने की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार
वाराणसी, जुलाई 28 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। पहड़िया मंडी के पास कार चढ़ाकर विरोधियों की जान लेने की कोशिश में आरोपी मनबढ़ मंगलवार को गिरफ्तार हो गया। उसकी कार जब्त कर जैतपुरा पुलिस छानबीन में जुट गई। तीन दिन पहले रविवार (26 जुलाई) की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कार्रवाई हुई। हालांकि 'हिन्दुस्तान' वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। जैतपुरा पुलिस के मुताबिक चंदौली निवासी विशाल सिंह और गोलू चौधरी के बीच 10 हजार रुपये का विवाद है। पहड़िया मंडी के पास 26 जुलाई (रविवार) को दोनों का आमना-सामना हो गया। पैसे के लेनदेन में उनके बीच कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते वे मारपीट करने लगे। आरोप है कि गोलू चौधरी और अनीस गौतम ने अपने साथियों के साथ मिलकर विशाल सिंह के छोटे भाई विवेक सिंह की पिटाई शुरू कर दी। यह देख उसने आपा खो दिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.