रुडकी, अप्रैल 24 -- रुड़की। कार घर के बाहर पार्क करने को लेकर विवाद इतना बड़ा की दो पक्षों में मारपीट हो गई। दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित सुनहरा रोड पर बने एक घर के सामने एक युवक ने शुक्रवार की दोपहर अपनी कर पार्क कर दी। इसे लेकर घर मालिक ने विरोध किया तो दोनों में गाली गलौज हो गई। मामला इतना बड़ा की दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई और मौके पर हंगामा हो गया। यह भी पढ़ें- माधोपुर गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट, तीन लोग घायल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...