महोबा, मार्च 26 -- चरखारी, संवाददाता। कार असंतुलित होकर सड़क किनारे खाई में गिर गई। दुर्घटना में कार सवार किशोर की मौत हो गई जबिक उसके पिता सहित दो लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है। किशोर की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। कुलपहाड़ निवासी गणेश बुधवार की शाम को चरखारी विकास खंड के गांव बमनेथा में रिश्तेदारी में आयोजित कुआं पूजन कार्यक्रम में शामिल होने गया था जहां से गुरुवार को सुबह वापस लौटते समय सूपा रोड पर कार का संतुलन बिगड़ गया और कार खाई में घुस गई। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और सूचना पुलिस को दी गई। दुर्घटना में कार सवार 17 वर्षीय कुणाल पुत्र गणेश की मौत हो गई जबिक कार च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.