नई दिल्ली, मार्च 23 -- अगर आप कार चलाने के शौकीन हैं और ट्रैफिक की झंझट से दूर एक स्मूथ ड्राइविंग एक्सपीरियंस चाहते हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। भारतीय सड़कों पर अब गियर बदलने का मजा और भी बढ़ने वाला है। दरअसल, आने वाले महीनों में देश की दिग्गज ऑटो कंपनियां अपनी पॉपुलर कारों को 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस करने जा रही हैं। अभी तक यह प्रीमियम फीचर सिर्फ महंगी और लग्जरी कारों तक ही सीमित था। आइए जानते हैं उन 10 धाकड़ कारों के बारे में जो जल्द ही नए अवतार और पावरफुल गियरबॉक्स के साथ दस्तक देने वाली हैं।एमजी मेजेस्टर एमजी मोटर अगले महीने अपनी फुल-साइज प्रीमियम SUV मेजेस्टर को भारतीय मार्केट में उतारने वाली है। इस तगड़ी गाड़ी में 2.0-लीटर का ट्विन-टर्बो डीजल इंजन मिलेगा जो 215bhp की जबरदस्त पावर जनरेट करेगा। सबसे खास बात यह है कि इसमें स्ट...