कार खराब होने पर चोर बकरे, बकरियां और कार छोड़ भागे
फिरोजाबाद, मई 20 -- थाना सिरसागंज क्षेत्र के गांव से बकरों की चोरी कर भाग रही एक कार असुआ गांव के पास आकर खराब हो गई। जिससे कार सवार पशु चोर कार छोड़कर भाग गए। पुलिस पशु चोरों की तलाश में जुट गई है। बाबू राम पुत्र बनवारी लाल निवासी तिलायनी के घर के बाहर मंगलवार की रात कार सवार पशु चोरों ने दस्तक दी और दो बकरा, एक बकरी की चोरी कर कार में भरकर भागने लगे। बुधवार की सुबह साढ़े तीन बजे तिलयानी गांव, धर्मांई गांव से पशुओं की चोरी से अफरा तफरी मच गई। चोर बकरा और बकरी कोकार में लेकर असुआ गांव के पास स्थित भट्टे के पास पहुंचे ही थे कि तभी कार में कोई खराबी आ गई। पशु चोर वहां से भागने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान किसी ने उन्हें टोक दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.